असमय बेलहत्थी रोजगार सेवक के निधन से गांव में पसरा मातम

असमय बेलहत्थी रोजगार सेवक के निधन से गांव में पसरा मातम

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

सोनभद्र (डाला) म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बेलहत्थी (रानीताली) गांव थाना हाथीनाला जिला सोनभद्र के मनरेगा रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) ओम प्रकाश 38 वर्ष पुत्र रामलाल का बुधवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में निधन हो गया! वे पिछले हफ्ते 15 मई को डाला बाजार में लकवा (हवा) जैसे बीमारी के चपेट में आगए थे, जिसमे हाथ पैर के साथ-साथ मुंह में भी असर हो गया था। असामायिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, और परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश 15 मई को बाइक से डाला बाजार गए थे वहीं पर उनको हवा (लकवा) की चपेट में आगए जिससे उनका हाथ पैर सुन्न हो गया व मुह में भी हवा का असर हो गया। आनन-फानन में कई जगह इलाज के लिए लेकर गए परंतु कहीं सफलता नहीं मिला। शुक्रवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां इलाज चल रहा था कि आज बुधवार को प्रातः 4:00 बजे देहांत हो गया।
ओम प्रकाश वर्ष 2009 में मनरेगा के तहत रोजगार सेवक के रूप में नियुक्त हुए थे। वह म्योरपुर ब्लॉक के बेलहत्थी ग्राम पंचायत में अपनी सेवाएं दे रहे थे। और अपनी कार्य शैली व व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके असामायिक निधन से ग्राम वासियों में भी गहरा दु:ख है।
मृतक ओमप्रकाश अपने पीछे पत्नी रीना देवी एक बेटी प्रतिभा कुमारी 17 वर्ष व तीन बेटे अंकित कुमार 15 वर्ष, अमन कुमार 14 वर्ष, अभिषेक कुमार 12 वर्ष छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर अब गहरा आर्थिक संकट आ गया है, उनका रो-रो करके बुरा हाल है। जिसने भी निधन की खबर सुना उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास रानीताली पहुंचने लगे, इस हृदय विदारक घटना से परिजनों के साथ-साथ लोगों के भी आंखें नम हो गई, ओमप्रकाश एक सामाजिक मिलनसार व्यक्ति थे उनके असामायिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर तरफ उनके जीवन काल की चर्चा होती रही।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
प्रधान प्रतिनिधि बेलहत्थी राजकुमार ने बताया कि आज ही हाथीनाला डायवर्ट सिटी पार्क स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]