थाना पिपरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना पिपरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष पिपरी श्री राजेश जी चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 27.05.2026 को उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-101/2026 धारा 65(1), 127(2), 137(2), 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त फैसल खान पुत्र फिरोज खान निवासी हथवानी थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को धौकी नाला मोड़ के पास से समय करीब 06.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
फैसल खान पुत्र फिरोज खान निवासी हथवानी थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 शिव बदन राम, चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. का0 अजीत कुमार, चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]