कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी का दो दिवसीय एनसीएल दौरा सम्पन्न

कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी का दो दिवसीय एनसीएल दौरा सम्पन्न

बीना, अमलोरी व निगाही परियोजनाओं में संविदाकर्मियों की सुविधाओं की हुई समीक्षा

संवाददाता राजू यादव

सिंगरौली। संविदाकर्मियों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं कार्य-परिस्थितियों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी के उद्देश्य से गठित कोल इंडिया लिमिटेड की हाई पावर कमेटी ने एनसीएल की बीना, अमलोरी एवं निगाही परियोजनाओं का दो दिवसीय दौरा किया। समिति ने मंगलवार को बीना एवं अमलोरी तथा बुधवार को निगाही परियोजना का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान समिति में केशव राव, निदेशक (मानव संसाधन)-एमसीएल, मनीष कुमार, निदेशक (मानव संसाधन)-एनसीएल, मु. अंजार आलम, निदेशक (वित्त)-ईसीएल, सी.एस. तिवारी, निदेशक (तकनीकी)-सीसीएल, गौतम बनर्जी, कार्यकारी निदेशक (एचआर)-सीआईएल सहित विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एनसीएल प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति का स्वागत किया।

कमेटी ने खदानों का निरीक्षण कर संविदा श्रमिकों के लिए उपलब्ध कैंप, रेस्ट शेल्टर, कैंटीन, वेतन भुगतान प्रणाली, बायोमेट्रिक उपस्थिति, स्वास्थ्य एवं अन्य वैधानिक सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही श्रमिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। बीना परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया। निगाही में ड्रैगलाइन संचालन एवं बरेजा ईको-पार्क का अवलोकन किया गया।

कमेटी ने एनसीएल की कार्यसंस्कृति एवं संविदा कर्मियों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह दौरा भविष्य में श्रमिक हितैषी नीतिगत सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]