14 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, एनसीएल प्रबंधन की चुप्पी से श्रमिकों में गहरा आक्रोश
14 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना
एनसीएल प्रबंधन की चुप्पी से श्रमिकों में गहरा आक्रोश
संवाददाता राजू यादव
सिंगरौली।भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ, सिंगरौली (भारतीय मजदूर संघ) द्वारा कर्मचारियों की वर्षों से लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एनसीएल मुख्यालय, सिंगरौली के मुख्य द्वार पर प्रारंभ किया गया अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में श्रमिक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संघ द्वारा दिनांक 22 दिसंबर 2025 को एनसीएल प्रबंधन को कर्मचारियों से जुड़ी 14 सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद अब तक प्रबंधन द्वारा न तो कोई सार्थक पहल की गई और न ही किसी प्रकार की वार्ता का प्रयास किया गया। प्रबंधन की यह उदासीन एवं टालमटोल वाली नीति श्रमिकों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर कर रही है।
धरने को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र ही सभी मांगों पर ठोस एवं लिखित निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा। भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी औद्योगिक अशांति, कार्य बाधा या कानून-व्यवस्था की स्थिति की पूर्ण जिम्मेदारी एनसीएल प्रबंधन की होगी।
संगठन ने चेतावनी दी कि यह संघर्ष केवल धरने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन, प्रदर्शन एवं अन्य वैधानिक कदम भी उठाए जाएंगे। श्रमिक अब अपने अधिकारों से कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं।
धरने में प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे—
श्री राजेश पटेल अध्यक्ष BKKSS
श्री श्यामधर दुबे महामंत्री BKKSS
श्री आशुतोष द्विवेदी अध्यक्ष मुख्यालय इकाई
श्री प्रयागलाल वैश्य सचिव मुख्यालय इकाई
श्री पंकज राय JCC मेंबर मुख्यालय इकाई
श्री इमामुल हक वेलफेयर समिति मुख्यालय इकाई
श्री कृष्ण प्रसाद जैशी
श्री चेतन क्षत्रि साथ ही श्री अरुण कुमार दुबे अध्यक्ष BKKMS उत्तर प्रदेश श्री शशिपाल सिंह मंत्री जिला सिंगरौली, श्री रामप्रकाश मौर्य शेफ्टी बोर्ड मेंबर, श्री पवन शर्मा, श्री दिलीप पांडे, सुरजीत सिंह, OBC एसोशिएशन के महामंत्री श्री जयबहादुर सिंह यादव ,श्रवण कुमार,दामोदर मंडल का भी समर्थन आज के धरना प्रदर्शन को समर्थन मिला
सहित बड़ी संख्या में मुख्यालय इकाई और विभिन्न परियोजनाओं के कर्मचारी मौजूद रहे।
संघ ने पुनः एनसीएल प्रबंधन से अपील की है कि कर्मचारियों के हित में तत्काल निर्णय लेकर औद्योगिक शांति बहाल की जाए।
