अनपरा अग्रवाल धर्मशाला में टैक्सी यूनियन कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम रखा गया।

श्रीराम गुप्ता बने नगर अध्यक्ष, ओम प्रकाश तिवारी और विष्णू गुप्ता बने कार्यवाह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ।
दिनांक 25/09/25 को अनपरा अग्रवाल धर्मशाला में टैक्सी यूनियन कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम रखा गया।

संवाददाता आरके जायसवाल

जिसमें टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत की कार्यकारणी गठित किया गया था,जिसका नियुक्ति पत्र/आईडी कार्ड वितरण समारोह किया गया । जिसमे सिंगरौली जिले के पदाधिकारी शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बनाए । कार्यक्रम में शामिल रहे पदाधिकारी विजय साव राष्ट्रीय सचिव ,संभागीय अध्यक्ष -रफ़ीउल्ला बेग मिर्जा ,जिला कोषाध्यक्ष -अशोक मिश्रा जी,जिला सलाहकार -हीरा सिंह जी,जिला मंत्री -भूपेंद्र गुप्ता जी ,शहर सचिव -प्रदीप गुप्ता जी ,शहर उपाध्यक्ष -प्रदीप गुप्ता जी और अनपरा टीम पदाधिकारी सारथी समाज मोटर मालिक उपस्थिति रहे। नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड वितरण समारोह भव्य रूप से किया गया। यूनियन के बारे में चर्चाएं और मोटर मालिकों का हित कैसे हो इन विषयों पर चर्चाएं भी हुई।

श्रीराम गुप्ता को टैक्सी यूनियन का अध्यक्ष बनाए जाने पर अनपरा के मोटर मालिकों में हर्ष का माहौल है।

इस मीटिंग में जिसमें की सभी सदस्य शामिल रहे और शाम 5 बजे से 9 बजे तक सभी लोग उपस्थिति रहे ।

1-नगर अध्यक्ष : श्री श्रीराम जी गुप्ता
2-नगर कार्यवाहक अध्यक्ष: श्री ओम प्रकाश तिवारी
3-नगर उपाध्यक्ष: श्री विष्णु गुप्ता
4-संगठन मंत्री: श्री शंभूनाथ चौधरी
5-सह संगठन मंत्री: श्री फूलचंद सोनी
6-नगर कोषाध्यक्ष: श्री कमरुद्दीन अंसारी
7-नगर महामंत्री: श्री मनोज जयसवाल
8-नगर सचिव: श्री रमेश जयसवाल
9-नगर महासचिव: श्री प्रवेश जयसवाल
10-नगर सलाहकार: श्री रवि दूबे
11- नगर प्रचार मंत्री: श्री संजय विश्वकर्मा
12- नगर सोशल मीडिया प्रभारी: श्री जयप्रकाश चौधरी
13- कार्यकारिणी सदस्य ——————

1- श्री आशिफ
2- श्री विजय विश्वकर्मा
3- श्री बृज मोहन प्रसाद
4- श्री गोरे सिंह

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]