“मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत कानून व्यवस्था संचालन हेतु जनपद सोनभद्र में एएसपी मुख्यालय द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज में व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल मार्च एवं सघन गश्त किया गया
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सम्मान के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत कानून व्यवस्था संचालन हेतु जनपद सोनभद्र में एएसपी मुख्यालय द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज में व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल मार्च एवं सघन गश्त किया गया-

दिनांक: 26.09.2025 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सम्मान के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज में व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल मार्च एवं सघन गश्त किया गया। यह अभियान महिलाओं एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने तथा असामाजिक तत्वों में भय पैदा करने हेतु आयोजित किया गया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास सतर्क दृष्टि बनाए रखी।
*पैदल मार्च व गश्त का मुख्य उद्देश्य-*
महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना।
सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराना।
मनचलों, संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों की पहचान व निगरानी।
आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ाना।
*इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया एवं जागरूक किया। नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।*
