अहमदाबाद विमान दुर्घटना में डीएनए सैंपल के कुल मिलान की संख्या 80 पहुंची 33 शवों को सम्मानपूर्वक परिजनों को सौंपा

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में डीएनए सैंपल के कुल मिलान की संख्या 80 तक पहुंच गई है, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है।

इनमें से 33 शवों को सम्मानपूर्वक परिजनों को सौंप दिया गया है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह अपडेट अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने रात 10:15 बजे मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दिया।

हादसे में 275 मौतें

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन जा रहा था, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक हॉस्टल परिसर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों और क्रू के सदस्य मारे गए। वहीं बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है।

अधिकारी ने दी DNA परीक्षण की जानकारी

राज्य सरकार और अस्पताल प्रशासन लगातार डीएनए परीक्षण के माध्यम से मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।डॉ. रजनीश पटेल ने कहा, अब तक डीएनए सैंपल मिलने की संख्या 80 हो चुकी है, जिनमें से 33 शवों को परिजनों को दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दो और पीड़ितों के परिजन सोमवार रात तक अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं, जबकि 13 परिवारों को मंगलवार को शव सौंपे जाएंगे। 21 मृतकों के मामले में परिजन शव प्राप्त करने से पहले और परामर्श करेंगे। 11 पीड़ितों के मामले में, उनके परिजन भी हादसे में मारे गए, इसलिए उनके शव अन्य डीएनए मिलान पूरे होने के बाद सौंपे जाएंगे।

अब तक विभिन्न क्षेत्रों के पीड़ितों के शव परिजनों को सौंपे गए हैं-

-अहमदाबाद से 12 पीड़ित -बड़ौदा से 5 -मेहसाणा से 4 -आणंद से 4 -खेड़ा से 2 -भरूच से 2 -उदयपुर, जोधपुर, बोटाद, अरावली से 1-1 पीड़ित

मृतकों के परिवार के लिए विशेष टीम

डॉ. पटेल ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए सरकार ने एक विशेष टीम नियुक्त की है, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिसकर्मी, और एक पेशेवर परामर्शदाता शामिल हैं। ये टीमें परिजनों को भावनात्मक और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रही हैं ताकि पहचान और शव सौंपने की प्रक्रिया को सम्मानपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

एकमात्र जीवित व्यक्ति विश्वाशकुमार

इस भीषण हादसे में 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। एकमात्र जीवित व्यक्ति विश्वाशकुमार रमेश, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं, वर्तमान में इलाजरत हैं। इसके अलावा, हादसे में विमान के हॉस्टल से टकराने के कारण कम से कम 33 स्थानीय निवासी, जिनमें एमबीबीएस छात्र भी शामिल हैं, मारे जा चुके हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]