बालाघाट में मार गिराए गए 4 नक्सली, था 56 लाख का इनाम

केंद्र सरकार के साथ- साथ नक्सलवाद को देश से खत्म करने के लिए राज्यों ने भी कमर कस ली है। नक्सलवाद का केंद्र रहे छत्तीसगढ़ के बाद आज मध्य प्रदेश में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इन्हें मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को मार गिराया गया।
मारे गए नक्सली बहुत सीनियर कैडर थे और इनका आपराधिक रिकार्ड बहुत लंबा- चौड़ा है। सरकार की तरफ से इन नक्सलियों पर 56 लाख रुपये का रिवार्ड था और इन सभी के खिलाफ 100 से अधिक क्रिमिनल केसे दर्ज थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बालाघाट के थाना रूपझर व सोनेवानी चौकी एरिया में आने वाले Pachama Dadar-Katejhiria फॉरेस्ट में शनिवार को हुई एनकाउंटर में चार नक्सली मार गिराए गए थे। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं।
बालाघाट पुलिस ने एक बयान में कहा कि चारों लोग बैन माओइस्ट मुवमेंट GRB (‘Regional Committee of Gadchiroli-Rajnandgaon-Balaghat Divisionके मेंम्बर थे। ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया, कि अनकाउंटर में मारी गई महिला कैडर का नाम रीता उर्फ तुब्बी श्रीरंगु हिदामी था, उसके पति का नाम “चंदू उर्फ देवचंद हैऔर वह महाराष्ट्र की कोरची तहसील के नवेझरी गांव की रहने वाली थी।
मध्यप्रदेश में रीता उर्फ तुब्बी श्रीरंगु हिदामी 56 केस में वांटेड थी, शासन ने उस पर 14 लाख रुपये का रिवार्ड रखा हुआ था।” एनकाउंटर में मारी गई दूसरी महिला नक्सली का नाम तुलसी उर्फ विमला उर्फ इमला था और वह 13 केस में शामिल थी और इस पर 14 लाख रुपये का इनाम था। तीसरी महिला नक्सली का नाम सुमन था। वह 10 मामलों में वांछित थी और इस पर भी 14 लाख रुपये का इनाम था।
बयान के अनुसार, चौथा नक्सली रवि छत्तीसगढ़ के वेस्ट बस्तर का रहने वाला था और मध्यप्रदेश में 23 केस में वांटेड था और उसके सिर पर भी 14 लाख रुपये का रिवार्ड था। स्टेटमेंट में कहा गया है कि जिस जगह एनकाउंटर हुआ था उस स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
बालाघाट एमपी का एक नक्सल अफेक्टेड डिस्ट्रिक्ट है, जिसके बॉर्डर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मिलती हैं। एनकाउंटर के बाद उस जगह से एक grenade launcher, एक SLR राइफल, 315 बोर की दो राइफल, walkie-talkie set, सैकड़ों की संख्या में गोलियां और Naxalite literature रिकवर किया गया था।
