चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली…..

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में आज पश्चिमी चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से कांग्रेस पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा की शुरुआत कर रही है।भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन विभिन्न जिलों में भ्रमण के बाद पटना में होगा। इस यात्रा में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल होंगे। इस यात्रा के जरिए महागठबंधन में कांग्रेस की धमक जहां बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ इस यात्रा के जरिए राज्य के युवाओं को साधने का प्रयास किया जा रहा है।
