तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया…….

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो कहेंगे भगवान उनको जल्द से जल्द स्वस्थ करें.तेजस्वी ने कहा कि 14 करोड़ लोगों की जिंदगी और भविष्य का सवाल है. जिसके हाथ में कमान है, जो अचेत अवस्था में है, जिसकी स्थिति ठीक नहीं है, अब बिहार के लोगों को सोचना पड़ेगा और लोग सोच भी रहे हैं.
