होली के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला किया……

संभल में होली के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है. एसपी श्रीश चंद ने कहा कि संभल में होली के दिन जुलूस मार्ग पर मौजूद 10 मस्जिदों को ढक दिया जाएगा. इनमें शाही जामा मस्जिद भी शामिल है.संभल के एसपी ने कहा कि होली के दिन जुलूस की तैयारियां की जा रही हैं. जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली दस मस्जिदों को ढका जाएगा.उन्होंने कहा कि शाही जामा मस्जिद का पिछला भाग जहां से जुलूस निकलेगा उसे ढका जाएगा. दो जुलूस निकलेंगे. पहला जुलूस सुबह आठ बजे से 11 और दूसरा 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निकलेगा. उन्होंने कहा कि नमाज के समय को लेकर जो विवाद है, तो नमाज जुलूस से पहले होगी या बाद में, जुलूस के दौरान नहीं. बाहरी लोगों को शाही जामा मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं होगी.
