जफर एक्सप्रेस के यात्री ने खोली पोल…….

बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी द्वारा हाईजैक की गई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के 104 यात्री मुक्त हो चुके हैं। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने बीएलए के 16 आतंकवादियों को मारकर इन बंधकों को बीएलए से रिहा कराया है।जफरएक्सप्रेस से रिहा हुए बंधकों ने पुष्टि की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ थे, जिसके कारण BLA ने उन्हें रिहा कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलए ने किसी भी महिला या बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने यह कहकर हम लोगों को छोड़ दिया कि आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। अब BLA ने दावा किया है कि उसने 80 से ज़्यादा नागरिकों और बच्चों को रिहा किया है। वहीं इससे पहले पाकिस्तानी सेना का दावा था कि उसने मुठभेड़ में बीएलए के कई लड़ाकों को मार गिराया। इसके बाद उन्हें रिहा किया है।
