इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में उठाया JNU…….

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर शिक्षण संस्थानों पर हमला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने राज्यसभा में देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों जवाहर लाल नेहरू, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और जामिया यूनिवर्सिटी के मुद्दे को उठाया और कहा कि सरकार इन संस्थानों को बदनाम करने का जो तरीका इस्तेमाल कर रही है वो बेहद शर्मनाक है.कांग्रेस सांसद ने जेएनयू में नारेबाजी और मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए सदन में कहा कि “जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोग आते हैं, नारे लगाते हैं और इतने सालों बाद भी पुलिस उनका पता नहीं लगा पाती है. इतने प्रतिष्ठित संस्थान को बदनाम करने के लिए जो तरीका सरकार इस्तेमाल कर रही है वो बेहद शर्मनाक है. एक नकाबपोश महिला भी जिसने लाठी डंडे चलाए थे वो आज तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी. दिल्ली पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]