BJP की सरकार बनने पर TMC के मुस्लिम विधायकों को सड़क पर फेंक देंगे…….

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की अदावत किसी से छिपी नहीं है. सूबे की ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी हमेशा से ही आक्रामक तेवर अपनाए हुए है. यही कारण है कि दोनों दलों के बीच कई बार तीखी नोंकझोंक देखने को मिलती है.खास तौर पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं. यही वजह है कि उन्हें कई बार सदन से बाहर तक कर दिया गया है. इस बीच अब सुवेंदु अधिकारी का एक विवादित बयान सामने आया है.नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा स्पीकर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. ये नाराजगी उन्होंने बीजेपी विधायक के माइक बंद किए जाने को लेकर जताई है. उन्होंने कहा कि एक बार राज्य में बीजेपी की सरकार आ जाने दो तो हम भी टीएमसी के सभी मुस्लिम विधायकों को उठाकर सदन से बाहर सड़क पर फेंक देंगे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]