बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई……

सोमवार को बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। 10 मार्च को यह 5.47% गिरकर 81,712 डॉलर पर आ गया। यह गिरावट तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के लिए एक स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व बनाने का आदेश दिया।अमेरिकी सरकार ने अतिरिक्त बिटकॉइन खरीदने की कोई योजना नहीं बनाई है। पिछले गुरुवार को इस रिजर्व की घोषणा के बाद निवेशकों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही, क्योंकि सरकार ने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। इस फैसले के बाद क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता बढ़ गई।
