महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं ने चोपन सोन नदी में किया स्नान, नगर पंचायत ने की विशेष व्यवस्थाएं

महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं ने चोपन सोन नदी में किया स्नान, नगर पंचायत ने की विशेष व्यवस्थाएं।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – महाकुंभ से स्नान कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु सोमवार को चोपन स्थित सोन नदी के पावन तट पर रुके और स्नान व पूजा-अर्चना के बाद अपने घरों के लिए रवाना हुए।

सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली व भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से वार्ता कर किसी भी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल हेतु टैंकर तथा साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करवाई।

इसी के साथ देर रात महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ चोपन रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मैदान में एकत्रित हुई, जहां श्रद्धालु अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने तुरंत नगर पंचायत का टैंकर और स्वचालित शौचालय की व्यवस्था करवाई, जिससे यात्रियों को राहत मिली।

श्रद्धालुओं ने नगर पंचायत द्वारा की गई इन सुविधाओं की सराहना की और धन्यवाद प्रकट किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]