रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 728 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 728 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक 16.02.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रॉबर्ट्सगंज द्वारा समय करीब 21.20 बजे बीएसएनएल आफिस से 50 मीटर आगे सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास से 01 नफर अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र स्व0 मुन्ना यादव निवासी ग्राम घुरमा कम्हारी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 728 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 173/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश यादव उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
कमलेश यादव पुत्र स्व0 मुन्ना यादव निवासी ग्राम घुरमा कम्हारी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-
एक प्लास्टिक के झोले मे कुल 01 किलो 728 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद ।

आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0-752/2012 धारा-363, 363, 376, 376 भादवि थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2.मु0अ0सं0-514/2021 धारा-323, 504, 506 भादवि व 3(2)(va) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
3.मु0अ0सं0-223/2017 धारा-22, 8 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
4.मु0अ0सं0-844/2022 धारा 379, 411 भादवि थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1.उ0नि0 श्री कुवँर सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2.आरक्षी मदन कुमार चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3.आरक्षी राहुल कुमार चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]