थानाध्यक्ष मिश्रौलिया द्वारा आगामी त्यौहार होली व ईद-उल-फितर (ईंद) के दृष्टिगत थाना परिसर में पीस कमेटी गोष्ठी की गयी
दिनांक 17.02.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
◆थानाध्यक्ष मिश्रौलिया द्वारा आगामी त्यौहार होली व ईद-उल-फितर (ईंद) के दृष्टिगत थाना परिसर में पीस कमेटी गोष्ठी की गयी ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में सुभेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण में हरिओम कुशवाहा थानाध्यक्ष मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना स्थानीय पर आगामी त्यौहार होली व ईद-उल-फितर(ईंद) के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियो तथा दोनो धर्मों के धर्मगुरुओ के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी व शासन द्वारा जारी गाइड लाईन व उच्चाधिकारीगणो द्वारा प्राप्त आदेश निर्देश से अवगत कराया गया तथा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने की अपील की गयी ।
