रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन/नेतृत्व में वाँछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाया जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31.01.2025 को थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/25 धारा-137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम अंशू प्रजापति से सम्बन्धित अभियुक्त अंशू प्रजापति पुत्र हरेकृष्ण प्रजापति निवासी ग्राम गौरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 19 वर्ष को आज दिनांक 02.02.2025 को मुखबीर खास की सुचना से अभियुक्त को सुकृत बाजार से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 आशुतोष राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 संदीप यादव चौकी हिन्दआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3.का0 देवेन्द्र कुमार चौकी हिन्दआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
