चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 04 अदद रूली, 01 अदद लोहे का साफ्ट किया गया बरामद

थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 04 अदद रूली, 01 अदद लोहे का साफ्ट किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र के पर्वेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2025 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों 1.विजय चेरो पुत्र मटर चेरो निवासी शिव टंकी के पास बारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष, 2.बबलू कुमार पुत्र स्वर्गीय बहादुर सिंह निवासी शिव टंकी के पास बारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र 35 वर्ष को दिनांक 01.02.2025 को समय करीब 18.32 बजे से देवी फिलिंग सेंटर बग्घानाला के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके पास से भारद्वाज स्टोन वर्क्स बारी डाला से चोरी हुए माल में 04 अदद रूली व 01 अदद लोहे का साफ्ट बरामद किया गया । अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.विजय चेरो पुत्र मटर चेरो निवासी शिव टंकी के पास बारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष ।
2.बबलू कुमार पुत्र स्व0 बहादुर सिंह निवासी शिव टंकी के पास बारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र 35 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली की पुलिस टीम-
1.उ0नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
3.का0 मुकेश कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]