पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर किया गया गिरफ्तार

थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर किया गया गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 01.02.2025 को समय करीब 17.40 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 03 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 02 थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 111/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम 1. वैश उर्फ विक्की पुत्र इरशाद अहमद निवासी वार्ड नं0 7 नगर पालिका ग्रीन सिटी थाना भभुआ जिला भभुआ, बिहार 2. सुदर्शन उर्फ लकी सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी अखाड़ा मोहाल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, को पंजीकृत अभियोग के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.वैश उर्फ विक्की पुत्र इरशाद अहमद निवासी वार्ड नं0 7 नगर पालिका ग्रीन सिटी थाना भभुआ जिला भभुआ, बिहार उम्र करीब 20 वर्ष।
2.सुदर्शन उर्फ लकी सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी अखाड़ा मोहाल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 कुंवर सिंह प्रभारी चौकी कस्बा थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2.का0 मदन कुमार चौकी कस्बा थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3.का0 राहुल कुमार गोंड चौकी कस्बा थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
4.का0 शिवाजी राव चौकी कस्बा थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]