अमित शाह करेंगे रोड शो, पटपड़गंज और ओखला में होंगे राहुल गांधी…….

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब सात दिन शेष बचे हैं. इन अंतिम सात दिनों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तक, हर दल ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.मतदान से पहले प्रचार के लिए बचे इन आखिरी दिनों में बड़े नेता, बड़े सितारे प्रचार के रण में उतर रहे. दिल्ली में आज यानी 28 जनवरी को आम आदमी पार्टी, विपक्षी बीजेपी और कांग्रेस के हैवीवेट नेताओं की रैलियां होनी हैं.सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने संभाल रखी है. केजरीवाल की आज नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के घोंडा और करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियां होनी हैं. आम आदमी पार्टी के लिए मैराथन रैलियां कर रहे केजरीवाल की घोंडा रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि बीजेपी की ओर से इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली का कार्यक्रम है. पीएम मोदी 29 जनवरी को घोंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे.
