सत्या नडेला ने खुद को भारत और अमेरिका के संबंधों की देन बताया…..

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने खुद को भारत और अमेरिका के संबंधों की देन बताया है। नडेला ने अमेरिका के सिएटल में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यह बात कही।बेल हार्बर कॉन्फ्रेंस सेंटर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन और नडेला मुख्य अतिथि थे। नडेला ने समारोह में कहा कि वे दोनों देशों भारत और अमेरिका के बीच मौजूद संबंध की देन हैं। उन्होंने दोनों देशों के नेतृत्व, शिक्षा परिणामों, स्वास्थ्य परिणामों, सार्वजनिक सेवा दक्षता, प्रतिस्पर्धात्मकता और छोटे व्यवसायों की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के तरीके पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर हो रही पहल को भी सराहा।
