प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम यहां 38 वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने पहुंच रहे…..


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम यहां 38 वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा ”यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री का उत्तराखंड की धरती पर आगमन प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अविस्मरणीय और गौरव का क्षण है।” धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश में खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ी है और युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का एक बड़ा मंच प्राप्त हुआ है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने वैश्विक मंचों पर कई खेलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]