बागपत के बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटने से बड़ा हादसा हो गया….

बागपत के बड़ौत में मंगलवार को जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटने से बड़ा हादसा हो गया है. बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान कार्यक्रम में लगा लकड़ी का स्टेज टूटने से करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं.यह घटना तब हुई जब श्रद्धालु मान स्तंभ पर श्रद्धालु लड्डू चढ़ा रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां कई बड़े अधिकारी पहुंचे. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. वहीं एसपी अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं.
