भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 खेला जाएगा…….

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार शाम को तीसरा टी20 खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेना चाहेगा।पिछले साल वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारत टी20 में अजेय रहा है। टीम इंडिया ने 17 में से 15 मैच जीते हैं। भारत ने ईडन गार्डन्स में पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। हालांकि, चेन्नई में दूसरा मैच रोमांचक रहा, जिसमें तिलक वर्मा ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालकर जीत दिलाई। जोस बटलर की अगुआई में इंग्लैंड अब वापसी करना चाहेगा और सीरीज को जीवंत रखना चाहेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]