‘जादू’ से मिले ऋतिक रोशन, 14000 किलोमीटर साइकल यात्रा कर अभिनेता के पास पहुंचा प्रशंसक

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की जबरा फैन फॉलोइंग का एक नमूना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर ने कई ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उनके दीवाने ही हो गए।
ऋतिक रोशन ने डेब्यू फिल्म से ही सबके दिल जीत लिए थे। वहीं, कोई मिल गया में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया जो आज तक लोगों का फेवरेट बना हुआ है। उनके एक फैन को ये फिल्म इतनी पसंद है कि वो जादू का लुक लेकर उनके घर के बाहर उनसे मिलने पहुंच गया।
फरीदाबाद से मुंबई तक साइकिल पर आया ऋतिक का फैन
हैरानी आपको तब नहीं होगी जब आप इस शख्स को जादू के गेटअपमें देखेंगे, बल्कि तब होगी जब आप इसकी कहानी के बारे में जानेंगे। ये कोई आम फैन नहीं है जो ऋतिक रोशन के घर के बाहर खड़े होकर उनसे मिलने की उम्मीद कर रहा है। ये शख्स पूरे 1400 किलोमीटर का सफर तय करके आया है वो भी साइकिल पर। इस शख्स ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि वो फरीदाबाद से साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा है
4 दिन तक घर के बाहर किया इंतजार
इसे 22 दिन सिर्फ फरीदाबाद से मुंबई तक आने में लगे हैं और फिर 4 दिन वो एक्टर के बाहर उनसे मिलने की आस में खड़ा रहा। इस फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इस फैन ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद भी मांगी थी कि उनका ये वीडियो वो शेयर कर दें ताकि वीडियो ऋतिक तक पहुंचे और वो एक्टर से मिल पाएं। कई दिन के इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद इस फैन का ये सपना पूरा हो ही गया वो भी दिवाली के शुभ दिन प
अमिताभ ने नहीं लिया ऐश्वर्या का नाम
KBC के सेट पर अमिताभ अक्सर अपने कुछ पर्सनल किस्से शेयर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अमिताभ सुपरहिट सॉन्ग ‘कजरा रे’ का जिक्र कर रहे थे। इस दौरान अमिताभ ने अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी का नाम लिया, लेकिन उन्होंने गाने की मुख्य अदाकारा ऐश्वर्या को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। बिग बी के मुंह से बहू का नाम न सुनकर कई लोगों को अटपटा लगा। यह किस्सा अभी बी-टाउन गॉसिप में छाया ही था कि बिग बी ने पोती आराध्या को भी इग्नोर कर दिया।
पोती आराध्या को भी भूल गए अमिताभ?
दरअसल KBC 16 के एक दूसरे एपिसोड में अमिताभ बच्चन अपने पोते-पोतियों की बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बेटी श्वेता के दोनों बच्चों नव्या नवेली नंदा और अगस्तस्या नंदा का नाम लिया, मगर पोती आराध्या का जिक्र तक नहीं किया। इन दोनों किस्सों ने एक बार फिर अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की अटकलों को हवा देना शुरू कर दिया है।
KBC के एपिसोड ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
अब सवाल यह है कि क्या बिग बी ने ऐसा जानबूझकर किया या फिर उन्हें ऐश्वर्या और आराध्या का नाम लेना सचमुच याद नहीं रहा? इसका जवाब को बिग बी ही दे सकते हैं। मगर KBC के दोनों एपिसोड सामने आने के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता एक बार फिर सवालों के कठघरे में खड़ा हो गया है।
अभिषेक-ऐश की चुप्पी पर उठे सवाल
बता दें कि पिछले कई महीनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक के कयास लगाए जा रहे हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ अब अलग घर में रहती हैं और उन्होंने बच्चन परिवार से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। हालांकि अभिषेक और ऐश समेत पूरे बच्चन परिवार ने इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
