प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन झारखंड के हजारीबाग का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन झारखंड के हजारीबाग का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दोपहर करीब 2 बजे 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री 59,150 करोड़ रुपये से अधिक के धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे।

पांच करोड़ आदिवासियों को मिलेगा सीधे लाभ
पीएमओ के मुताबिक, यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉक के 63,000 गांवों को कवर करेगा, जिससे करीब पांच करोड़ से अधिक आदिवासियों को सीधे लाभ मिलेगा। इसमें किया जाएगा। यह पहल सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खामियों को दूर करने के लिए 25 लक्ष्यों पर आधारित है, जिसे भारत सरकार के 17 मंत्रालयों और विभागों द्वारा चलाया जाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]