सोशल ड्रामा ‘कुबेर’ से धनुष का नया लुक रिवील, इंटेस दिखे नागार्जुन

धनुष और नागार्जुन स्टारर कुबेर का नया पोस्टर जारी हुआ है. गणेश चतुर्थी के मौके पर ‘कुबेर’ का नया पोस्टर जारी किया गया. पोस्टर में सुपरस्टार धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी एक ही दिशा में देखते हुए नजर आ रहे हैं.

पोस्टर के मुताबिक दोनों बिल्कुल अलग दुनिया के लग रहे हैं. पोस्टर में धनुष पूरी दाढ़ी, लंबे बाल के साथ एक नए लुक में नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार की यात्रा के बारे में जिज्ञासा को जगाता है. वहीं, नागार्जुन अपनी प्रेजेंस से चौंकाते हैं. उनकी इम्पैक्टफुल लुक रहस्य को और गहरा कर देती है.

फिल्ममेकर्स ने पोस्टर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “टीम की ओर से सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं. बेहतरीन फिल्म ‘कुबेर’ को देखने के लिए तैयार हो जाइए.” पोस्टर पूरी तरह से एक मनोरंजक कहानी के लिए माहौल तैयार करता है, जो इन नायकों की विपरीत दुनिया की झलक पेश करता है.

जिम सर्भ का लुक रिवील, रश्मिका मंदाना के लुक का इंतजार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला ने ‘कुबेर’ को डायरेक्टर किया है. यह एक सोशल ड्रामा फिल्म है. इसे तमिल और तेलुगु दोनों में बड़े स्केल पर शूट किया गया है. इसमें रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म के अट्रैक्शन को बढ़ाते हुए, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद इसका साउंडट्रैक तैयार करेंगे.

डायरेक्टर शेखर कमुल्ला की फिल्में

पहले, निर्माताओं ने धनुष के अकेले पोस्टर का अनावरण किया था. उन्हें दाढ़ी के साथ देखा जा सकता है और वह एक दीवार के सहारे खड़े होकर कैमरे में देखकर मुस्कुरा रहे हैं. दीवार पर भगवान शिव को पत्नी पार्वती के रूप अन्नपूर्णा से भिक्षा लेते हुए दिखाया गया है. यह फिल्म धनुष और शेखर कम्मुला के साथ पहला प्रोजेक्ट है. शेखर ने इससे पहले ‘हैप्पी डेज’, ‘लव स्टोरी’ और ‘गोदावरी’ जैसी तेलुगु फिल्मों को डायरेक्ट किया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]