कांवड़ यात्रा:योगी सरकार के फैसले पर सपा के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव, सपा सांसद डिंपल यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भड़की

कांवड़ यात्रा को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने बड़ा आदेश जारी किया, जिसके बाद यूपी के सियासत में हलचल मच गई है। योगी सरकार के फैसले पर सपा के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव, सपा सांसद डिंपल यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भड़की हुई है।

इसके बाद विपक्षियों ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। सावन के पहले दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी।

कांवड़िए हरिद्वार के लिए निकल जाएंगे, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले यूपी पुलिस ने आदेश जारी कर दिया है कि कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर पड़ने वाली दुकानें, ठेले और ढाबों के बाहर दुकानदार और दुकान में काम करने वाले लोगों का नाम लिखना होगा। वहीं हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के बाद कावड़िए नाम देखकर जान सके कि वह किस दुकान से सामान ले रहे हैं। इस आदेश के बाद विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने इसका जमकर विरोध किया, वहीं डिंपल यादव ने निशाना साधा।

कहा ”उन्होंने कहा कि बीजेपी अभी भी नहीं सीख पाई है कि जनता को जो असुविधा हुई है उसका ये लोग निवारण नहीं कर पा रहे है।”

बसपा सुप्रीमो मायावती भी पीछे नहीं उन्होंने भी योगी सरकार जमकर घेरते हुए एक्स पर, लिखा कि यूपी और उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ मार्ग के व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों पर मालिक व स्टाफ का पूरा नाम प्रमुखता से लिखने वह मांस बिक्री पर भी रोक का यह चुनावी लाभ हेतु आदेश पूर्णतया संवैधानिक है।

धर्म विशेष के लोगों का इस प्रकार से आर्थिक बायकाट करने का प्रयास अति नंदिनी है। कुल मिलाकर मायावती ने फैसले को पूरी तरह से असंवैधानिक बताया और इसे चुनावी लाभ के लिए मुद्दा बना दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]