शादी के बाद भी ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को किया था धोखा, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया था जवाब
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं।

नीतू कपूर ने हमेशा अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। यही वजह है कि वह आज भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं।नीतू कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। ऋषि कपूर के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी एक्ट्रेस उन्हें याद करती रहती हैं।
नीतू कपूर अक्सर ऋषि कपूर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करती नजर आती हैं। एक बार नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की थी। उन्होंने उनके अफेयर को सही भी ठहराया था। ऋषि कपूर के शादी के बाद भी अफेयर थे। उन्हें लगता था कि नीतू कपूर को उनके अफेयर के बारे में नहीं पता लेकिन एक्ट्रेस को सब पता था। उन्होंने इस बारे में ऋषि कपूर से बात भी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने उनसे दूरी भी बना ली थी।
ऐसे में नीतू कपूर ने किया रिएक्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतू कपूर ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को वन नाइट स्टैंड बताया था। कई बार नीतू और ऋषि के बीच उनके अफेयर को लेकर लड़ाई भी होती थी। लेकिन बाद में उन पर ऋषि कपूर की हरकतों का असर होना बंद हो गया। वह अपने पति ऋषि कपूर को नजरअंदाज करने लगीं और उनसे दूर रहने लगीं
ऋषि कपूर के रिश्ते को लेकर एक बार नीतू कपूर ने कहा था- मुझे पूरा भरोसा था कि ऋषि मेरे बिना नहीं रह पाएंगे। ऋषि कपूर अपने रिश्ते को नीतू कपूर से कितना भी छिपाते, उन्हें पता चल ही जाता था। नीतू ने बताया था कि ऋषि कपूर के दोस्त खुद आकर उन्हें अफेयर के बारे में बताते थे।
