सीएम धामी ने बाबा केदारनाथ डोली यात्रा की टीम को दिखाई हरी झंडी……

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले भंडारा कार्यक्रम के 300 सेवादारों की टीम को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले भंडारा कार्यक्रम के 300 सेवादारों की टीम को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊखीमठ से केदारनाथ धाम तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा में अनेक भक्तगण शामिल होते हैं, उनके लिए आयोजित किया जा रहा यह भंडारा एक सराहनीय कदम है। समस्त सेवादारों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं। जय बाबा केदार !’
