ज्वेलर ने ब्लैक मनी से खरीदा 130 किलो सोना……

राजस्थान में आयकर विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है. राजस्थान के जेकेजे ज्वेलर्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की ओर से मारे गए छापों में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्लैक मनी का खुलासा हुआ है.जेकेजे ज्वेलर्स और उससे जुड़े जोशी समूहों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने पांच दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सामने आया कि जेकेजे ज्वेलर्स ने 130 किलो सोना तो ब्लैक मनी से ही खरीदा है.जेकेजे ज्वेलर्स और उससे जुड़े जोशी ग्रुप पर छापामारी की कार्रवाई शनिवार शाम को पूरी कर ली गई है. सर्च ऑपरेशन में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्लैक मनी के कारोबार खुलासा हुआ है. छापामारी में ज्वेलर्स की ओर से ब्लैक मनी से खरीदा गया 130 किलो सोना मिला है. वहीं JKJ ज्वैलर्स ग्रुप के स्टॉक में कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं. जेकेज ग्रुप की कालेधन से 669 करोड़ रुपये की बिक्री पकड़ी गई है. ग्रुप की कंपनियों से 15 करोड़ रुपये के फर्जी ऋण पकड़ा गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]