पुंछ अटैक में PAK का हाथ! PAFF ने ली जिम्मेदारी……

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले की पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी समूह पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इस आतंकवादी संगठन अगले 20 दिनों में और भी ऐसे हमले करने का दावा किया है.इस हमले की भूमिका 4 दिन पहले उसे समय बनी जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने पाकिस्तान वायु सेवा के समारोह में बोलते हुए कश्मीर के लोगों को हर तरह से समर्थन देने का ऐलान किया. इसके फौरन बाद पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों पर दबाव बनाया गया कि वह कोई बड़ी वारदात करें. खुफिया सूत्रों के मुताबिक कि इस हमले का मकसद श्रीनगर अनंतनाग बारामूला में होने वाले लोकसभा चुनाव में व्यवधान पैदा करना है और वोटरों को डराना है, जिससे वह वोट देने ना निकलें.
