बल्लेबाजों के बोलबाले के बीच अश्विन ने उठाए मैदानों के आकार पर सवाल…..

दुनिया के प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को कहा कि आधुनिक समय में बल्लेबाजी का इस तरह से विकास हो रहा है कि अविश्वसनीय पावर-हिटिंग धीरे-धीरे क्रिकेट स्टेडियमों के आकार को अप्रासंगिक बना रही है और उन्हें डर है कि यह प्रवृत्ति खेल को एकतरफा बना सकती है।अश्विन की टिप्पणी इस साल के आईपीएल में टीमों द्वारा बनाए जा रहे बड़े स्कोर के संदर्भ में आयी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा सत्र में दो बार इस लीग का सबसे बड़े स्कोर (277 और 287) का रिकॉर्ड बनाया। इंपैक्ट प्लेयर नियम के आने के बाद मौजूदा आईपीएल सत्र में टीमों ने कई बार 250 रन के आंकड़े को पार किया।
