उप्र पुलिस भर्ती paper leak मामले में पहली हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। यूपी एसटीएफ ने अभ्यर्थी को व्हाट्सएप पर आंसर कुंजी भेजने वाले बलिया के नीरज यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा दिया गया। नीरज ने बताया कि उसे मथुरा के एक युवक ने उत्तर कुंजी भेजी थी। पुलिस अब मथुरा के उस युवक को तलाश रही है। यूपी पेपर लीक मामले की जांच कर रहे उप्र एसटीएफ ने बताया कि आरोपी नीरज यादव मर्चेंट नेवी में था। फिलहाल, नौकरी छोड़कर कर घर में रह रहा था। सूत्रों का दावा है कि नौकरी के बाद वह परीक्षाओं में सेंधमारी का काम करने लगा है। इसमें अच्छी खासी कमाई भी करता था। हालांकि, पुलिस जांच अब तक स्पष्ट नहीं हो सका कि नीरज का नेटवर्क कहां तक है? और कबसे वह इस काम में लगा है। टीम में कौन-कौन है? फिलहाल, उत्तर कुंजी उपलब्ध कराने वाले मथुरा निवासी उपाध्याय की तलाश है। ताकि, यह पता किया जा सके कि उसके पास आंसर कुंजी कहां से आई। पुलिस ने इसकी अब तक पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]