न्यूयॉर्क में एक आवासीय इमारत में आग लगने से पत्रकार के तौर पर काम करने वाले 27 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैनहटन में एक आवासीय इमारत में आग लगने से यहां पत्रकार के तौर पर काम करने वाले 27 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत हो गई. मैनहटन के हार्लेम में 2, सेंट निकोलस पैलेस पर छह मंजिला रिहाइशी इमारत में लगी आग में फाजिल खान की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए.न्यूयॉर्क नगर अग्निशमन विभाग ने कहा कि ‘विनाशकारी’ आग लिथियम-आयन बैटरी के कारण लगी. खान न्यूयॉर्क में स्थित शिक्षा में नवाचार और असमानता पर केंद्रित मीडिया कंपनी ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ के पत्रकार थे.
