सितंबर में कितने दिनों के लिए बंद रहेंगे स्कूल?

हर साल की शुरुआत में ही स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, हालांकि परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव भी संभव होता है.
साल 2026 के 9वें महीने यानी सितंबर में कौन-कौन सी छुट्टियां पड़ने वाली हैं? किस त्योहार पर स्कूल बंद रहेंगे और बच्चों को कब-कब लंबी छुट्टियां मिलेंगी? इसके बारे में राज्य-वार छुट्टियों की लिस्ट के जरिए बताने वाले हैं. ये महीना त्योहारों की छुट्टियों के अलावा क्षेत्रीय आयोजनों और वीकेंड हॉलिडे के साथ रहेगा.
सितंबर में करीब 10 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी रहेगी. अलग-अलग तारीख और कारणों से स्कूल बंद रहेंगे. इस महीने कब और किस वजह से स्कूलों की छुट्टी रहेगी? आइए एक बार स्कूल हॉलिडे की पूरी लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं.
सितंबर के पहले हफ्ते दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
सितंबर के शुरुआती हफ्ते में त्योहार के कारण देश के विभिन्न जगहों पर छुट्टी रहेगी. 4 सितंबर 2026,शुक्रवार कोजन्माष्टमी का पर्व है. इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी. दिल्ली,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इस दिन पब्लिक हॉलिडे रहेगा जिस वजह से कई दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे. इसके अलावा 6 सितंबर 2026 को रविवार होने के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.
सितंबर के दूसरे हफ्ते भी स्कूलों की रहेगी
जिन स्कूलों में दूसरे शनिवार को छुट्टी रहती है उनके लिए लगातार तीन दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे. दरअसल, 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है, जबकि 13 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और हड़तालिका तीज के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटका, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी. इस तरह से कुल मिलाकर 3 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी हो सकती है.
17, 20 और 21 सितंबर को भी स्कूल बंद
देश के कई राज्यों में 17 सितंबर 2026 को स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है. इस दिन विश्वकर्मा पूजाके अवसर पर बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. 20 सितंबर को रविवार के कारण सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी, जबकि 21 सितंबर 2026,सोमवार कोश्री नारायण गुरु समाधि और रामदेव जयंती के कारण स्कूल बंद रहेंगे. इस अवसर परकेरल और राजस्थान के सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी.
25, 26, 27 और 28 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी
25 सितंबर, शुक्रवार कोअनंत चतुर्दशी यानी गणेश विसर्जन के अवसर पर कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे. इस दिन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी. 26 सितंबर को कई स्कूल चौथे शनिवार के कारण बंद रहेंगे. 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी और देश भर के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा 28 सितंबर,सोमवार कोभगत सिंह जयंती के कारणपंजाब और अन्य राज्यों में सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी.
