थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान (OPERATION SMILE) के तहत गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया-

थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान (OPERATION SMILE) के तहत गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया-

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान (OPERATION SMILE) के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ के नेतृत्व में थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.08.2026 को हाईवे पर गश्त एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हाईवे के किनारे एक व्यक्ति टहलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अमित कुमार गौतम पुत्र रामचन्दर गौतम, निवासी ग्राम सेतापुर, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर बताया। उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह रात्रि में परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया था और बदलापुर की ओर जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उसे सुरक्षित थाना सिंगरामऊ लाया गया तथा उसके नाम-पते का सत्यापन कर पिता रामचन्दर गौतम से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क किया गया। परिजनों के थाना स्थानीय पर उपस्थित होने तथा आवश्यक पहचान एवं सत्यापन के उपरान्त अमित कुमार गौतम को सकुशल उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया। थाना सिंगरामऊ पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता से गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया जा सका।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]