10 सूत्रीय मांगों को लेकर सलईबनवा सीमेंट कंपनी गेट के सामने क्रमिक धरना प्रदर्शन युवकों का दूसरे दिन भी जारी

10 सूत्रीय मांगों को लेकर सलईबनवा सीमेंट कंपनी गेट के सामने क्रमिक धरना प्रदर्शन युवकों का दूसरे दिन भी जारी

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र)चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलईबनवां स्थित सीमेंट कंपनी में आस पास के स्थानियों को रोज़गार मुहैया कराने क्षेत्र में शिक्षा चिकित्सा सड़क पानी बिजली खेल मैदान की व्यवस्था , कंपनी में कार्यरत श्रमिकों की मजदूरी अकुशल, अर्द्धकुशल कुशल के अनुसार मजदूरी दर निर्धारित करने स्वच्छ पर्यावरण के लिए जल सिंचाव व वाहनों के लिए पार्किंग सुविधाओं सहित कुल 10 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के युवकों ने सलईबनवां में सीमेंट कंपनी गेट के सामने बीते बुधवार को क्रमिक धरना प्रदर्शन करना शुरू किया गया जो दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जारी रहा।
युवकों द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की लिए किए जा रहे धरना प्रदर्शन स्थल कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा मांग पूरी कराने के लिए दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी क्रमिक धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान क्रमिक धरना पर पंकज यादव, चंद्रशेखर साहनी मुलायम सिंह आलोक सोनू ओमप्रकाश कैलाश सिंह राम केवल राकेश अवधेश कनौजिया आदि स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]