बाइक व साइकिल में जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर घायल, साइकिल सवार रेफर

बाइक व साइकिल में जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर घायल, साइकिल सवार रेफर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र) डाला बस स्टैंड के पास एक बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई जिसने बाइक सवार एक और साइकिल सवार एक कुल दो व्यक्ति घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बस स्टैंड (शहीद स्थल) के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर
शुक्रवार की रात करीब 9:45 बजे एक साइकिल सवार दूसरी लेन मार्ग पर जाने के लिए सड़क पास कर रहा था कि उसी दौरान तेलगुड़वा की तरह जा रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार चालक ने साइकिल जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर में बाइक और साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने नजदीकी चिकित्सालय लेकर पहुंचे दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद साइकिल सवार की गंभीर स्थिति को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार की पहचान हरियाणा निवासी योगेश के रूप में हुई जो चतरवार में डाक विभाग में कार्यरत बताया गया जो अस्थाई रूप से कोटा खास गांव निवास करते हैं वहीं साइकिल सवार की पहचान सुरेश कुमार जो डाला स्थित सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारी भी पहुंच कर कंपनी की एंबुलेंस से घायल साइकिल सवार को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर चले गए ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]