थाना केराकत पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण, लूटी गई ऑटो बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद-जौनपुर, दिनांक- 17.07.2026
▪️थाना केराकत पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण, लूटी गई ऑटो बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूटी गई ऑटो बरामद कर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
वादी आकाश कुमार पुत्र काशीनाथ निवासी ग्राम मंगरहा, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर द्वारा थाना केराकत पर सूचना दी गई कि उनके पिता काशीनाथ, जो ऑटो चालक हैं, दिनांक घटना को अपनी ऑटो लेकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सवारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने त्रिलोचन महादेव तक जाने के लिए ₹850 किराया तय कर ऑटो बुक किया।
त्रिलोचन महादेव पहुंचने के बाद दोनों व्यक्तियों ने चालक से अपने एक अन्य साथी को आगे छोड़ने की बात कहकर सोहनी गांव के पास नहर मार्ग पर ऑटो रुकवाई और चालक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। विरोध करने पर उसे धक्का देकर ऑटो लूटकर फरार हो गए। घटना में पीड़ित के दाहिने पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आईं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना केराकत पर मु0अ0सं0-292/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
पुलिस कार्यवाही
विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2026 को प्रातः लगभग 02:50 बजे खड़हर डगरा फाटक के आगे थाना केराकत क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई ऑटो भी बरामद कर ली गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.शिवम यादव पुत्र संजय यादव निवासी भदेवरा, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
2.लकी सिंह पुत्र स्व0 मनीष सिंह निवासी परमानन्दपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
बरामदगी
•लूटी गई ऑटो रिक्शा संख्या UP65 KT 6404
अपराधिक इतिहास
शिवम यादव
•मु0अ0सं0-292/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
लकी सिंह
•मु0अ0सं0-292/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
•मु0अ0सं0-267/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 352, 109(1), 3(5) बीएनएस, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
•उ0नि0 कृष्णानन्द यादव
•उ0नि0 शिवानन्द वर्मा
•का0 अनिल कुमार सिंह
•का0 विशाल कुमार
•हे0का0 विनोद यादव
•का0 धर्मेन्द्र यादव
•का0 अंगद कुमार
•का0 सचिन गौड़

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]