कॉक के एक पब में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत

कॉक के एक पब में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बचाव कर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली थी.
सबसे पहले मौके पर पहुंचने वालों के ऑनलाइन शेयर किए गए फुटेज में थाई राजधानी में स्थित पब के सामने के दरवाजे से आग की भीषण लपटें निकलती और आसमान में घना काला धुआं उठता दिख रहा है, जबकि लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे.
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि 27 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की अभी जांच की जा रही है.
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में लगभग आधा घंटा लगा. घटना के बाद की तस्वीरों में जले हुए टेबल-कुर्सियां और पब का क्षतिग्रस्त अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है. थाईलैंड में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. 2022 में, देश के पूर्वी हिस्से में एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी.
