चोपन रेलवे स्टेशन पर सर्वदलीय रेलवे संगठनों की ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत सीएलआई बी. चंपिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

चोपन रेलवे स्टेशन पर सर्वदलीय रेलवे संगठनों की ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत सीएलआई बी. चंपिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

संवाददाता सद्दाम कुरेशी

चोपन / सोनभद्र – चोपन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित क्रू लॉबी के समीप धनबाद मंडल के सीएलआई स्वर्गीय बी. चंपिया के ऑन ड्यूटी आकस्मिक निधन पर सर्वदलीय रेलवे संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद विभिन्न रेलवे यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत कर्मचारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन रेलवे समाजसेवी शाकिब खान ने किया। श्रद्धांजलि सभा में ईसीआरकेयू अध्यक्ष संतोष दुबे, ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, एलआरएसए सचिव जावेद अख्तर, ईसीआरएमसी नेता प्रमोद कुमार, एससी/एसटी मीडिया प्रभारी बृजभान, विनय कुमार, सेबेस्टियन बारला, ओबीसी यूनियन के धर्मेंद्र कुमार यादव, ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के शाखा सचिव अमित कुमार सहित आर.पी. शाह, एस.के. सिंह, मनोज पासवान, रौशन कुमार, आर.के. राम एवं सतीश कुमार सहित अनेक रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय बी. चंपिया के कर्तव्यनिष्ठ, कर्मठ एवं सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी संगठनों ने रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी रेल कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न किया गया तो सभी रेलवे संगठन एकजुट होकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।श्रद्धांजलि सभा में सभी कर्मचारी संगठनों ने रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। अंत में रेलवे समाजसेवी शाकिब खान एवं सभी संगठन पदाधिकारियों ने उपस्थित रेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]