बैढ़न (सिंगरौली) में मध्यप्रदेश शासन की छात्र कल्याणकारी योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया।
बैढ़न (सिंगरौली) में मध्यप्रदेश शासन की छात्र कल्याणकारी योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया।

रविद्रर सिंह
आज शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैढ़न (सिंगरौली) में मध्यप्रदेश शासन की छात्र कल्याणकारी योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया।

शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना एवं विद्यार्थियों को विद्यालय तक सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय पहुँचने, शिक्षा से जुड़े रहने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विद्यार्थियों के उत्साह एवं मुस्कान ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया। विश्वास है कि ये साइकिलें उनके शिक्षा के सफर को और सरल बनाएंगी तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।
शिक्षा ही समृद्ध एवं विकसित समाज की सबसे मजबूत नींव है।
