आज ग्राम रजखड़, तहसील दुद्धी, जनपद सोनभद्र में प्रकृति संस्कृति संस्थान द्वारा संचालित नवीन सरकारी गौशाला का शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

आज ग्राम रजखड़, तहसील दुद्धी, जनपद सोनभद्र में प्रकृति संस्कृति संस्थान द्वारा संचालित नवीन सरकारी गौशाला का शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, गो-पूजन, हवन एवं के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्तों, क्षेत्रवासियों एवं गौरक्षकों ने उपस्थित होकर गौसेवा के इस पुनीत अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय डॉ अजय कुमार मिश्रा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। उनके साथ संस्था के अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी राजेश सिंह,कोषाध्यक्ष गणेश मिश्रा सदानंद सोनी एवं समाजसेवी ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं गौभक्तों के सहयोग, समर्पण और सहभागिता से उद्घाटन समारोह अत्यंत सफल एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

संस्थान की ओर से बताया गया कि इस गौशाला का उद्देश्य बेसहारा, बीमार एवं असहाय गोवंशों की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन करना है। साथ ही गौपालकों से अपील की गई कि यदि वे किसी कारणवश अपने गौवंश की सेवा करने में असमर्थ हों, तो उन्हें सड़क पर छोड़ने के बजाय गौशाला को सौंपें, ताकि उनकी समुचित देखभाल की जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, गौसेवकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

जय श्री गौ माता
जय राष्ट्र माता

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]