सोनभद्र गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता राम अवतार मुखिया का निधन, कार्यकर्ताओ में शोक की लहर

सोनभद्र गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता राम अवतार मुखिया का निधन, कार्यकर्ताओ में शोक की लहर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
डाला (सोनभद्र)- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता राम अवतार उर्फ आईएम मुखिया का मंगलवार को अचानक उनके नाग्वा ब्लॉक के मकरीबारी स्थित निवास पर निधन हो गया।

जिनके निधन की जानकारी मिलते ही स्थानीय गांव के लोगों व आसपास के क्षेत्र सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई ।

कोटा गांव के निवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरके सिंह ने बताया कि निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों में
शोक व्याप्त है ।
प्रचार मंत्री ने बताया कि मृतक वरिष्ठ नेता राम अवतार द्वारा अपने जीवन काल में पार्टी व समाज से जुड़े लोगों को हमेशा मार्गदर्शन कराने के साथ साथ समाज की संस्कृति को जिंदा रखने की प्रेरणा दिया जाता रहा जिसे भूला नहीं जा सकता है ।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पोया, सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया, जिला महासचिव रामचंद्र टेकाम कोटा के पूर्व प्रधान शिव प्रसाद और हीरालाल मोर पक्षी अमर सिंह हीरालाल मरकाम विश्वनाथ टेकाम देव सिंह आदि सैकड़ो लोगों शोक व्यक्त करते हुए अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]