गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधों का वितरण, वन महोत्सव आयोजित।

गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधों का वितरण, वन महोत्सव आयोजित।

संवाददाता सद्दाम कुरेशी

चोपन/सोनभद्र – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज, चोपन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं फलदार आम के पौधों के वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वन महोत्सव भी मनाया गया, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी डाला इंद्रजीत पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। वर्तमान समय में बढ़ते जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल कर उसे एक विशाल वृक्ष बनाना भी हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई का संकल्प कराया।
वन महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के बीच बड़ी संख्या में फलदार आम के पौधों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे ग्रहण किए और उन्हें अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्रों में रोपकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय डिप्टी रेंजर अनिल कुमार, वन दरोगा अंकित सिंह, बृजनंदन यादव, वन कर्मी लालू एवं इरफान खान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]