थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा मोतीलाल चौराहा ग्राम छदान में गाली देते हुए कट्टा से मारने की धमकी देने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा मोतीलाल चौराहा ग्राम छदान में गाली देते हुए कट्टा से मारने की धमकी देने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के देखरेख में उ0नि0 सुभाषचन्द्र द्विवेदी मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 227/2026 धारा 352,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम छदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही हेतू मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 30.06.2026 को रमांशंकर पटेल पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना-सुजानगंज जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल और हवलदार पुत्र आशाराम दिनाँक-29/06/26 को करीब 2 बजे दिन में मोतीलाल चौराहे पर भददी -भददी गाली देते हुए कट्टा से जान से मारने की धमकी दिये अगर मै वहा से हटा नही होता तो जान से मार देते आज के कर 1 महीने पहले भी हमे मारे पीटे थे ।उसकी रिकार्डिग मेरे पास है। जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 227/2026 धारा 352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर आज दिनांक 02.07.2026 को अभियुक्त कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम छदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही हेतू मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1. कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम छदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]