एनसीएल (NCL) अमलोरी में फिर बड़ा हादसा: करोड़ों की ड्रिल मशीन धू-धू कर जलती रही, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल?

एनसीएल (NCL) अमलोरी में फिर बड़ा हादसा: करोड़ों की ड्रिल मशीन धू-धू कर जलती रही, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल?

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

सिंगरौली। एनसीएल की अमलोरी परियोजना में शनिवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। परियोजना के तुर्रा सीम फॉल्ट क्षेत्र में कार्यरत ड्रिल मशीन क्रमांक-9 में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करोड़ों रुपये की लागत से संचालित मशीन धू- धू कर जलती रही । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मशीन के पूरी तरह नष्ट होने से एनसीएल को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों के अनुसार मशीन खदान के ऐसे हिस्से में कार्यरत थी, जहां तक अग्निशमन वाहन पहुंच पाना संभव नहीं था। आग लगने के बाद कर्मचारियों ने अपने स्तर पर बचाव का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के सामने सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए। समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका और पूरी मशीन जलकर राख हो गई।

घटना के बाद परियोजना प्रबंधन की आपातकालीन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि मशीन ऐसे क्षेत्र में संचालित की जा रही थी, जहां फायर ब्रिगेड की पहुंच संभव नहीं थी, तो वैकल्पिक अग्निशमन व्यवस्था और आपदा प्रबंधन के क्या इंतजाम किए गए थे? इस सवाल का जवाब अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि अमलोरी परियोजना में समय-समय पर सुरक्षा संबंधी घटनाएं सामने आती रही हैं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने की दिशा में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई। कर्मचारियों का मानना है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए, ताकि आग लगने के वास्तविक कारण सामने आ सकें और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो।

फिलहाल परियोजना प्रबंधन की ओर से आग लगने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह तकनीकी खराबी थी, मानवीय चूक या सुरक्षा प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]